मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Summary :

Developmental Works In Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को आज़ादपुर क्षेत्र के निकट स्थित गुप्ता मार्केट एवं आसपास के इलाकों का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डी एम आर सी ) और लोक निर्माण विभाग (PWD ) द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में स्थानीय नागरिकों की आवाजाही और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता…

Developmental Works In Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को आज़ादपुर क्षेत्र के निकट स्थित गुप्ता मार्केट एवं आसपास के इलाकों का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डी एम आर सी ) और लोक निर्माण विभाग (PWD ) द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में स्थानीय नागरिकों की आवाजाही और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

दिल्ली में अब आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान और स्थानीय प्रबंधन प्रणाली की भी समीक्षा की तथा संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और सरकार मिशन मोड में 24×7 काम करते हुए परियोजनाओं को समय पर जनता को समर्पित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read – ममता की मजबूरी का फायदा उठाने वाले को 20 साल की कैद: तीस हजारी कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।