IRCTC का Amazing Offer, सिर्फ 21,250 रुपये में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, Package में रहना-खाना और बीमा सब शामिल

Gujarat IRCTC Tour Package

Gujarat IRCTC Tour Package: अगर इस गर्मी की छुट्टी में आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC ने गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए एक बेहतरीन Gujarat Tour Package निकाला है। इस ट्रिप में आपको 8 दिन और 7 रातें घूमने का शानदार मौका मिलेगा। इसमें आपको 7 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल 2026 से होगी। जिसमें पर्यटक उत्तर प्रदेश के कई स्टेशन से ट्रेन में बैठ सकते हैं। इसमें उज्जैन, गुजरात, नासिक और संभाजी नगर के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने का मौका मिलेगा। गर्मी की छुट्टियों में अगर आप किसी धार्मिक यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये टूर पैकेज बेहतरीन होगा।

ट्रिप में घूमने की जगह

Gujarat IRCTC Tour Package
Gujarat IRCTC Tour Package (Source: social media)

महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन)
द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज,
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग,
पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (गुजरात),
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (संभाजी नगर) घुमाया जाएगा

Gujarat Tour Package: पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत हैदराबाद, कल्याण, पुणे, सिकंदराबाद और सोलापुर से होगी।
  • अगर आप इन जगहों से हैं तो आपके लिए टिकट लेना आसान होगा।
  • इस टूर पैकेज में आपको वडोदरा, अहमदाबाद, द्वारका और सोमनाथ घूमने का मौका मिलेगा।
  • इस पैकेज में आपको 7 रात और 8 दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा।
  • इस साल गुजरात टूर पैकेज की शुरुआत 22 अप्रैल होगी।
  • इसमें आपको ट्रेन से सफर करने का मौका मिलेगा जिसके बाद आपको कैब से भी घुमाया जाएगा।
  • इस पकगे का नाम SUNDAR SAURASHTRA है। इसकी पूरी जानकारी लेने के लिए आप इसे सर्च करके पढ़ सकते हैं।

Gujarat Package Details in Budget: पैकेज फीस

Gujarat IRCTC Tour Package
Gujarat IRCTC Tour Package (Source: social media)
  • सिंगल यात्रा करने पर आपको पैकेज फीस 30640 रुपये देनी होगी है।
  • अगर आप 2 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो सिंगल व्यक्ति को 29,960 रुपये देने होंगे।
  • अगर आप 3 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो हर व्यक्ति को 21,250 रुपये फीस देनी होगी।
  • अगर आपके साथ कोई बच्चा जाता है, तो उसका चार्ज आपको अलग से देना होगा।

Gujarat IRCTC Tour Package: पैकेज फीस में मिलने वाली सुविधाएं

  • स्टैंडर्ड स्लीपर क्लास और 3 AC कोच, दोनों तरह के टूर पैकेज में आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है।
  • आपको इस टूर में AC होटल अलग-अलग लोकेशन पर मिल जाएंगे।
  • यहां आप शेयरिंग कैब भी करके घूम सकते हैं।
  • यहां आपको 4 दिन नाश्ता और 4 दिन डिनर की सुविधा भी मिलेगी।
  • इस यात्रा में आपको बीमा की सुविधा भी मिलेगी।
  • गुजरात टूर पैकेज में आपको सभी धार्मिक स्थल के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
  • आप गुजरात टूर पैकेज को IRCTC की वेबसाइट पर जाकर भी बुक कर सकते हैं।

Also Read: Hidden Paradise in India:स्वर्ग से कम नहीं है भारत की ये 6 जगहें, दोस्तों के साथ जरूर प्लान करें Trip, यहां देखे लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।