Hidden Paradise in India:स्वर्ग से कम नहीं है भारत की ये 6 जगहें, दोस्तों के साथ जरूर प्लान करें Trip, यहां देखे लिस्ट

Summary :

Hidden Paradise in India: हम इंडिया को बस पहाड़ ,समुद्र और जंगलों में बांटकर देखते हैं लेकिन सच तो यह हैं की इस देश की खूबसूरत जगहें अभी भी भीड़ से दूर हैं जहां बस 1% लोग ही जाते है। शायद यही कारण हैं की इसकी सुंदरता आज भी असली है ये जगह कुछ ऐसी हैं.जहां जा कर ऐसा लगता है। जैसे समय थम सा गया हो हवा की आवाज संगीत की धुन में सुनाई देती है और पहाड़-झीलें अपनी भूली-बिसरी दास्तानें सुनाई देती है, इंडिया में यह सब प्लेसेस छुपी हुई जगहों पर पर्यटन इसलिए कम है. क्योंकि ये…

Hidden Paradise in India: हम इंडिया को बस पहाड़ ,समुद्र और जंगलों में बांटकर देखते हैं लेकिन सच तो यह हैं की इस देश की खूबसूरत जगहें अभी भी भीड़ से दूर हैं जहां बस 1% लोग ही जाते है। शायद यही कारण हैं की इसकी सुंदरता आज भी असली है ये जगह कुछ ऐसी हैं.जहां जा कर ऐसा लगता है। जैसे समय थम सा गया हो हवा की आवाज संगीत की धुन में सुनाई देती है और पहाड़-झीलें अपनी भूली-बिसरी दास्तानें सुनाई देती है, इंडिया में यह सब प्लेसेस छुपी हुई जगहों पर पर्यटन इसलिए कम है. क्योंकि ये जगहें दूर दराज के इलाकों में स्थिति हैं।

यहां परिवहन के कम संसाधन है और इसके बारे में कम जानकारी मिलती है, लोगो को इसलिए यहां ज्यादा लोग नहीं पहुंच पाते है.यही कारण हैं इन प्लेसेस की सुंदरता का और ये वे जगहें हैं जहां पहुंचकर आप महसूस करते हैं कि यात्रा सिर्फ घूमना नहीं, महसूस करना है।

Hidden Paradise in India: दोस्तों के साथ एक्सप्लोर करे ये 6 डेस्टिनेशंस

1 .माजुली (Asam)

Hidden Paradise in india (social media)
Hidden Paradise in india

असम के माजुली में नदी के बीच एक सांस्कृतिक संसार बसा है। यह ब्रह्मपुत्र की गोद में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। यहां सयम धीरे चलता है, ऐसा लगता है। यह जैसे नदी खुद आपको अपने साथ बहा रही हो, संस्कृति, शांत मठ, मिट्टी के घर और लोकगीत एहसास कराते हैं कि माजुली की सभ्यता सिर्फ शहरों में ही नहीं, पानी की धाराओं के बीच भी फैली है।

2 . पुग़ा वैली (Ladakh)

hidden paradise in India (social media)
hidden paradise in India

अगर आप सच में अनदेखा भारत देखना चाहते है तो लद्दाख के पुग़ा वैली जहां उबलते गर्म झरने, भाप से भरे धुआं छाए मैदान और दूर तक फैले हिमालय आपके मन को शांत करते है, यहां आकर लगता है कि प्रकृति खुद प्रयोगशाला खोलकर बैठी है।

3 .तवांग (Arunachal Pradesh)

Hidden Paradise in india (social media)
Hidden Paradise in india

तवांग की अरुणाचल प्रदेश की शांत आध्यात्मिक घाटी है और तवांग की बर्फ से ढकी चोटियां, सदियों पुराने तवांग मठ और पहाड़ी हवा की शांति आपको भीतर तक बदल देती है। यहां लोग कम आते हैं, शयद इसलिए यह पवित्रा बनी हुई है। और जहां की सुबहें प्रार्थनाओं की गूंज से जगती हैं और शामें हिमालय की गोद में खो जाती हैं।

4.ओरछा  (Madhya Pradesh)

hidden paradise in India (social media)
hidden paradise in India

मध्य प्रदेश में स्थित इस शांत ऐतिहासिक रियासत की सैर बेहद कम लोग ही करते हैं। इसकी खूबसूरती महसूस करने का मौका मिल पता हैं अगर आप इस जगह को विजिट करना चाहेंगे तो यहां का रानी महल, जहांगीर महल, बेतवा नदी के घाट और शांत मंदिर सब मिलकर आपको 500 साल पुराने भारत में ले जाते हैं। जहां हिस्ट्री दीवारों में नहीं, हवा में भी तैरती है।

5.लोकटक झील (Manipur)

hidden Paradise in India (social media)
hidden Paradise in India

लोकटक झील सिर्फ झील नहीं, ये एक प्रकृति की एक अनोखी रचना है। मणिपुर के लोकटक में तैरते हुए द्वीप को फुमदी कहा जाता है। ये दुनिया का एक ही ऐसा द्वीप है जो नदी में तैर रहा है। यह जगह बताती है की सादगी कितनी सुन्दर हो सकती हैं

6.गोकर्ण (Karnataka)

hidden Paradise in India (social media)
hidden Paradise in India

जब आप गोवा की भीड़ से बोर हो जाये तो कर्नाटक के शांत समुद्री आश्रय गोकर्ण की ओर जरूर जाए यहां का ओम बीच, कुडले बीच, प्राचीन मंदिर और बैकपैकर कल्चर इस जगह को आधा आध्यात्मिक, आधा बोहेमियन बना देते हैं। लहरों की आवाज, सूरज ढलने की लालिमा और शहर से दूर की शांति गोकर्ण में छुट्टी का असली मतबल समझाती है।

Also Read – Delhi से 500 किमी के अंदर Best Hill Stations, Family और Friends के साथ बिताएं सुकून के पल

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।