Top Hill Stations Near Delhi: अगर आप भी गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस की तलाश में हैं, जो दिल्ली से कुछ ही दूर पर हो। जहां आप कुछ ही समय में पहुंच जाएं। अक्सर लोग कम बजट में ऐसी जगह ढूंढते हैं, जहां का मौसम गर्मी के दिनों में भी ठंडक भरा और खूबसूरत हो गर्मी आते ही दिल्ली या उसके आसपास रहने वाले लोग उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश घूमने चले जाते हैं। इस मौसम में लोगों को ज्यादातर हरी-भरी और झीलों वाली जगह ज्यादा आकर्षित करती है। अगर इस गर्मी आपने पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाया है, तो आज हम आपको दिल्ली के आसपास ऐसी ही कुछ खूबसूरत लोकेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं और यहां की नेचुरल ब्यूटी को एंजॉय कर सकते हैं।
Top Hill Stations Near Delhi: दिल्ली के पास घूमने के बेस्ट प्लेस
1. कसौली
दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर दूर पर कसौली एक शांत और सुंदर हिल स्टेशन है। यहां लोग गर्मियों के मौसम में ठंडी हवा और हरियाली खूबसूरत नजारा देखने के लिए आते हैं। वैसे कसौल का मौसम साल भर सुहावना रहता है, लेकिन गर्मियों के दिनों में ये और भी सुहावना हो जाता है। आपको यहां घूमने के लिए सनसेट पॉइंट, क्राइस्ट चर्च और मंकी पॉइंट जैसे टूरिस्ट प्लेस हैं। कसौली की संकरी गलियां, ब्रिटिशकालीन आर्किटेक्चर और जंगलों से घिरे रास्ते इसे और भी खास बनाते हैं।
2. भीमताल
नैनीताल में स्थित भीमताल बेहद खूबसूरत जगह है। यह दिल्ली से 322 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप भीमताल घूमने जा रहे हैं, तो झील में बोटिंग की सुंदरता का मजा जरूर लें।
3. मसूरी
अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं, तो गर्मियों में आप उत्तराखंड में स्थित मसूरी का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह जगह अपनी सुंदरता, झरनों और इमारतों के लिए जाना जाता है। लोग इसे पहाड़ों की रानी भी कहते हैं। जब आप मसूरी की माल रोड, केम्टी फॉल्स और गन हिल पॉइंट जैसी जगहें एक्स्प्लोर करेंगे तो आपको अलग ही तरह का मजा आएगा। यह दिल्ली से लगभग 280 किमी की दूरी पर है।
4. धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में मौजूद यह शहर अपने ऊंचे पहाड़ों और खूसबूरत जंगलों के लिए जाना जाता है। मैक्लोडगंज, नामग्याल मठ और भाग्सू फॉल्स जैसे आकर्षण इसे और भी ज्यादा शांत और खूबसूरत बनाते हैं। अगर आप यहां घूमने आएंगे तो यहां की हवा में बैठकर आपको बेहद सुकून मिलेगा, जो आपकी सारी थकान दूर कर देगा। यह दिल्ली से लगभग 469 किमी की दूरी पर स्थित है।
Also Read: 2 दिन की छुट्टी और Rishikesh की मस्ती, Rafting से लेकर Ganga Aarti तक, जानें क्या-क्या करें Explore


Download Android App
Download iOS App




