2 दिन की छुट्टी और Rishikesh की मस्ती, Rafting से लेकर Ganga Aarti तक, जानें क्या-क्या करें Explore

Summary :

2 Days Rishikesh Trip Guide: अगर आप भी इस अप्रैल 2 दिन की छुट्टी पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपको शनिवार-संडे की छुट्टी बिताने कहीं बाहर जाना है, तो आप ऋषिकेश को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। यहां आप अपने 2 दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। अप्रैल में यहां का मौसम बेहद खूबसूरत और सुहावने होता है और रातें तो आपको एक बेहतरीन ठंडक का एहसास दिलाती हैं। यह मौसम गंगा आरती, राफ्टिंग, कैंपिंग और रोमांचक खेलों के…

2 Days Rishikesh Trip Guide: अगर आप भी इस अप्रैल 2 दिन की छुट्टी पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपको शनिवार-संडे की छुट्टी बिताने कहीं बाहर जाना है, तो आप ऋषिकेश को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। यहां आप अपने 2 दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।

अप्रैल में यहां का मौसम बेहद खूबसूरत और सुहावने होता है और रातें तो आपको एक बेहतरीन ठंडक का एहसास दिलाती हैं। यह मौसम गंगा आरती, राफ्टिंग, कैंपिंग और रोमांचक खेलों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यहां आप अपने दोस्तों, फैमिली या स्पेशल पर्सन के साथ घूम सकते हैं। आइए जानते हैं, यहां जाकर आपको कौन-कौन सी जगहों को एक्स्प्लोर करना चाहिए।

2 Days Rishikesh Trip Guide: ऋषिकेश की इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

2 Days Rishikesh Trip Guide
2 Days Rishikesh Trip Guide (Source: Social Media)

1. अगर आप ऋषिकेश घूमने आ रहे हैं, तो नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन जरूर करें। यहां इस मंदिर की बहुत ज्यादा मान्यता है। यह फेमस टेम्पल भगवान शिव को समर्पित है, जो पहाड़ों के बीच बना हुआ है। यहां पहुंचने के लिए आप टैक्सी ले सकते हैं।

2. ऋषिकेश में आप त्रिवेणी घाट गंगा आरती देखने जा सकते हैं। ये शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित की जाती है। अगर आप इस आरती को देखते हैं, तो आपको एक अलग तरह का सुकून मिलेगा।

3. अगर आप भी ऋषिकेश में सूर्योदय का सुंदर नजारा देखना चाहते हैं, तो कुंजापुरी ट्रेक पहुंच जाएं। यहां से आप पवित्र गंगा, ऋषिकेश शहर और दून घाटी का नजारा देख सकते हैं। यहां आप वन्यजीव अभयारण्य भी देख सकते हैं। जहां आप कुछ देर सुकून के पल बिता सकते हैं। इसके अलावा आप यहां की फेमस मार्किट में भी घूम सकते हैं।

4. ऋषिकेश में आप वशिष्ठ गुफा भी घूम सकते हैं। ये जगह मां गंगा के तट पर स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत जगह है। यह जगह सुबह 8 बजे से दोपहर में 1 बजे तक और उसके बाद दोपहर में 3 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहती है।

5. आपने ऋषिकेश में स्थित लक्ष्मण झूला के बारे में बहुत सुना होगा। लेकिन जब आप यहां घूमने जाएंगे तो ये जगह आपको और ज्यादा खूबसूरत लगेगी, जो भी लोग ऋषिकेश आते हैं, वो यहां घूमने जरूर आते हैं। आप गंगा नदी पर बने 89 साल पुराने लक्ष्मण झूला को देखने जा सकते हैं। शाम के समय में यहां का नजारा हर किसी का मन मोह लेता है।

6. ऋषिकेश ट्रिप के दौरान आप द बीटल्स आश्रम भी घूमने जा सकते हैं। यहां आपको कला, इतिहास और प्रकृति की लोकप्रिय जगहें देखने को मिल जाएंगी। कहा जाता है कि यहां द बीटल्स ने 1960 में ध्यान किया था। इस जगह को गंगा आरती के लिए सबसे ज्यादा बड़ी और भीड़ वाली जगह माना जाता है। इस जगह पर रोजाना गंगा आरती होती है। ये गंगा किनारे सबसे बड़ा आश्रम, योग और ध्यान के लिए प्रसिद्ध है।

Also Read: March-April में भूलकर भी न करें इन 3 Places की सैर, वरना गर्मी और भीड़ बिगाड़ देगी आपकी Holidays का मजा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।