Digital Arrest Scam Delhi: देश का सबसे बड़ा स्कैम, 1 महीने तक डिजिटल अरेस्ट, रिटायर्ड बैंकर से 23 करोड़ की ठगी

Summary :

Digital Arrest Scam Delhi: देश अब डिजिटल युग की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है इसी के साथ ही साइबर स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे है। ऑनलाइन स्कैम, साइबर स्कैम के केस बढ़ते जा रहे है। इसी बीच दिल्ली में सबसे बड़े स्कैम की वारदात सामने आई है। जहां साइबर ठगों ने 78 वर्ष के रिटायर बैंकर को बार कॉल करके डरा धमका के एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट किया और लगभग 23 करोड़ रुपये वसूल लिए। Digital Arrest Scam Delhi: हाई प्रोफाइल केस बताया पैसे लूटने के लिए डिजिटल अरेस्ट के केस लगातार बढ़ते…

Digital Arrest Scam Delhi: देश अब डिजिटल युग की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है इसी के साथ ही साइबर स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे है। ऑनलाइन स्कैम, साइबर स्कैम के केस बढ़ते जा रहे है। इसी बीच दिल्ली में सबसे बड़े स्कैम की वारदात सामने आई है। जहां साइबर ठगों ने 78 वर्ष के रिटायर बैंकर को बार कॉल करके डरा धमका के एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट किया और लगभग 23 करोड़ रुपये वसूल लिए।

Digital Arrest Scam Delhi: हाई प्रोफाइल केस बताया

Digital Arrest Scam Delhi
Digital Arrest Scam Delhi

पैसे लूटने के लिए डिजिटल अरेस्ट के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। बता दें कि साइबर ठग महिला ने दिल्ली गुलमोहर पार्क के रिटायर बैंकर को अलग अलग नंबर से कॉल किए, खुद को मुंबई पुलिस के अधिकारी, ED और CBI का अधिकारी बताकर डराया और हाई प्रोफाइल केस बनाकर बताया कि आपका नंबर कोंप्रोमाइज हो गया है और आपके आधार से बैंक अकाउंट खोले गए है जिससे पुलवामा घटना में 1300 करोड़ की टेरर फंडिग की गई है।

Ex-Banker Rs 23 Crore Scam: 1300 करोड़ के टेरर फंडिग जाल में फंसाया।

बैंकर नरेश को जाल में फंसाकर धमकाया गया और कहा गया कि आपको NIA एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाएगा और सभी प्रॉपटी को सीज कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं नरेश से वीडियो कॉल की, नंबर मांगा और 1300 करोड़ के टेरर फंडिग जाल में फंसाया। पीड़ित नरेश ने बताया कि साइबर ठग ने बच्चे, बैंक अकाउंट, FD, Stocks की जानकारी सब पूछा गया और कहा गया कि आपके खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।

Rs 23 Crore Cyber Fraud: 23 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए

Digital Arrest Scam Delhi
Digital Arrest Scam Delhi

बैंकर नरेश के खाते से 4 अगस्त को 14 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए फिर स्टॉक्स बेचकर 12 करोड़ 84 लाख रुपये वसूले गए और 9 करोड़ 90 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट करने के बाद लगभग 23 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए गए। साथ ही पीड़ित नरेश को कहा गया कि CBI अफसर आपको ट्रैक कर रहे और वेरिफिकेशन चल रही है।

ALSO READ: Kuttu Ka Atta News: हो जाइए सावधान, दिल्ली में खुलेआम बिक रहा मिलावटी कुट्टू का आटा, 200 लोग बीमार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।