Kumar Sanu की Ex Wife ने Singer के Affairs को लेकर खोला राज, कहा: “जीवन बर्बाद…”

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रीता ने खुलकर कहा कि उनके साथ शादी के दौरान बेहद बुरा व्यवहार हुआ, यहां तक कि प्रेग्नेंसी के समय भी उन्हें काफी हरासमेंट झेलना पड़ा। इंटरव्यू में छलका दर्द हाल ही दिए गए इंटरव्यू में रीता भट्टाचार्य ने (Rita Bhattacharya) अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में बोलने में अब कोई हिचक नहीं है।…

kumar sanu ex wife rita

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रीता ने खुलकर कहा कि उनके साथ शादी के दौरान बेहद बुरा व्यवहार हुआ, यहां तक कि प्रेग्नेंसी के समय भी उन्हें काफी हरासमेंट झेलना पड़ा।

इंटरव्यू में छलका दर्द

हाल ही दिए गए इंटरव्यू में रीता भट्टाचार्य ने (Rita Bhattacharya) अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में बोलने में अब कोई हिचक नहीं है। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा, “इन लोगों को अपने खून की भी इज्जत नहीं। अगर होती तो पिता बुढ़ापे में जाकर सबके सामने शादी कर के न घूमते। आज मेरा बच्चा बड़ा हो गया है। भगवान सबको अच्छा रखे। वह अपने पिता को बहुत प्यार करता है। वह हमेशा पूछता था डैड कहां हैं, मुझे डैड के पास जाना है।” यह कहते हुए रीता की आखों से आंसू आ गए।

kumar sanu ex wife rita

“मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी”

रीता ने आगे कहा कि इस बारे में बात करना आसान नहीं है लेकिन वह चाहती हैं कि सच सामने आए। उनका कहना था, “ये इंसान कभी भी मेरे लिए नहीं था। मेरे तीन बच्चों और मेरी पूरी जिंदगी इसने बर्बाद कर दी है।” रीता ने दावा किया कि कुमार सानू के कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहे हैं और जो कुछ लोग आज देख रहे हैं, वह तो बस शुरुआत है। उन्होंने कहा, “जो गुल इन्होंने खिलाए हैं, दुनिया नहीं जानती। एक तो अब सामने आया है, एक के बाद एक सब सामने आएगा।”

Kunickaa Sadanand

कुनिका सदानंद पर किया कमेंट

रीता भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) ने कुमार सानू और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के रिश्ते पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “आज सब सुन रहे हैं कि नाक के नीचे किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। हां, मेरे नाक के नीचे भी तो वही अफेयर चल रहा था ना, जो आज बाहर आया है।”

Rita Bhattacharya

सिंगर के जवाब का इंतज़ार

रीता के इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। हालांकि, कुमार सानू (Kumar Sanu) की ओर से अब तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट या रिस्पांस आया है। बता दें, कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) ने 1986 में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं जिको, जारी और जान कुमार सानू लेकिन साल 1994 में यह रिश्ता टूट गया और दोनों का तलाक हो गया।

kumar sanu

तलाक के बाद कुमार सानू का नाम लंबे समय तक एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के साथ जोड़ा जाता रहा। यह रिश्ता उस समय चर्चा में रहा और इसे लेकर कई खबरें भी सामने आईं। वहीं साल 2001 में कुमार सानू ने सोनाली भट्टाचार्य संग दूसरी शादी कर ली और तब से वह अपनी दूसरी पत्नी और परिवार के साथ रहते हैं।

सिंगर की चुप्पी पर उठ रहा सवाल

रीता भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) के इस इंटरव्यू के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग रीता की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग सिंगर की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। कुमार सानू, जिन्होंने 90 के दशक में अपनी आवाज से बॉलीवुड के लगभग हर बड़े स्टार को हिट गाने दिए, इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अब देखना होगा कि इन आरोपों के बीच सिंगर की तरफ से कब और क्या बयान आता है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सीक्रेट रूम से Nehal Chudasama ने किया Contestants की बदली किस्मत, ये 6 लोग हुए Nominate

Yashika Jandwani