Bigg Boss 19: सीक्रेट रूम से Nehal Chudasama ने किया Contestants की बदली किस्मत, ये 6 लोग हुए Nominate

Summary :

सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। शो के हर एपिसोड में दर्शकों को नए ट्विस्ट और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क भी कुछ ऐसा ही रहा, जिसने घर के माहौल को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया। खास बात यह रही कि इस बार नॉमिनेशन का फैसला घर के अंदर मौजूद किसी सदस्य ने नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में बैठीं नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) ने लिया। नेहल चुडासमा ने पटना नॉमिनेशन पिछले वीकेंड का वार…

bigg boss 19 contestant

सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। शो के हर एपिसोड में दर्शकों को नए ट्विस्ट और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क भी कुछ ऐसा ही रहा, जिसने घर के माहौल को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया। खास बात यह रही कि इस बार नॉमिनेशन का फैसला घर के अंदर मौजूद किसी सदस्य ने नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में बैठीं नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) ने लिया।

नेहल चुडासमा ने पटना नॉमिनेशन

पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) को घर से बाहर कर दिया था। लेकिन ‘बिग बॉस’ की स्ट्रैटर्जी के चलते उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया, जहां से वह बाकी सदस्यों की हर खेलती नजर आई। अब इसी सीक्रेट रूम में बैठकर नेहल ने इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क अपने हाथ में लिया और 6 कंटेस्टेंट्स को सीधा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया।

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट

शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते जिन छह सदस्यों को नॉमिनेशन का सामना करना पड़ेगा उनमें प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अवेज दरबार, अशनूर कौर और नीलम गिरी के नाम शामिल हैं। ये सभी सदस्य इस हफ्ते वोटिंग के जरिए बाहर होने के खतरे में हैं।

Salman Khan

क्या था नॉमिनेशन टास्क

इस बार ‘बिग बॉस’ ने घरवालों को नॉमिनेशन टास्क के लिए दो टीमों में बांट दिया, टीम शहबाज और टीम प्रणित। टीम शहबाज में तान्या मित्तल, जीशान कादरी, बसीर अली, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट थे। वहीं टीम प्रणित में अशनूर कौर, अवेज दरबार, गौरव खन्ना, नीलम गिरी और मृदुल तिवारी शामिल थे।

bb house

नियम के मुताबिक, दोनों टीमों के सदस्यों को जोड़ियों में जाकर टास्क करना था और बाकी घरवालों को उनकी परफॉर्मेंस पर कमेंट्री करनी थी। प्रोमो में दिखाई दिया कि टीम शहबाज से शहबाज और अमाल एक साथ टास्क में उतरे, जबकि टीम प्रणित से प्रणित और गौरव ने हिस्सा लिया। दोनों टीमों की परफॉर्मेंस देखने के बाद सीक्रेट रूम में बैठीं नेहल को यह फैसला लेना था कि कौन-सी टीम ज्यादा एंटरटेनिंग रही।

नेहल का फैसला

नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) ने अंत में टीम शहबाज को विनर अनाउंस किया। इसके साथ ही टीम प्रणित के सभी सदस्यों को इस हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में डाल दिया गया। इस फैसले ने शो में एक नया मोड़ ला दिया है, क्योंकि दर्शकों को अब यह देखने का इंतजार रहेगा कि इन छह नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कौन शो से बाहर होता है और कौन आगे तक इस रेस में बरकरार रहता है।

nehal chudasama

सीक्रेट रूम से खेला गेम

नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) भले ही घर से बाहर दिख रही हों, लेकिन असल में वह ‘बिग बॉस’ के गेम को नए मोड़ पर ले जाने की तैयारी कर रही हैं। सीक्रेट रूम में रहकर वह बाकी कंटेस्टेंट्स की हर चाल को गौर से देख रही हैं और अपनी नई स्ट्रैटजी प्लान कर रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नेहल दोबारा घर में एंट्री करेंगी और तब उनका गेम में रोल और भी अहम हो जाएगा।

Bigg Boss 19

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

इस नॉमिनेशन टास्क के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन तेजी से सामने आ रहे हैं। कई यूजर्स ने नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) के गेम को “मास्टरस्ट्रोक” बताया, तो कुछ ने इसे शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट कहा। अब दर्शकों की निगाहें वीकेंड का वार पर टिकी हैं, जहां सलमान खान नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के टास्क पर अपनी राय देंगे और एक बार फिर घर से कोई बेघर होगा।

Yashika Jandwani