Kolkata Weather Today: कोलकाता में आफत की भारी बारिश, यातायात ठप, जलमग्न हुई सड़कें, 7 की मौत

Summary :

Kolkata Weather Today: कोलकाता में कल देर रात से ही आफत की बारिश बरस रही है। रात भर हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण कोलकाता और उसके आसपास के इलाके घुटनों तक पानी में डूब गए, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में कम से कम सात लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। बता दें कि शहर भर में 300 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई, जो रात 1 बजे शुरू हुई और सुबह तक जारी रही। Kolkata Weather Today: मेट्रो सेवाएं बाधित भारी बारिश के कारण ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं,…

Kolkata Weather Today: कोलकाता में कल देर रात से ही आफत की बारिश बरस रही है। रात भर हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण कोलकाता और उसके आसपास के इलाके घुटनों तक पानी में डूब गए, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में कम से कम सात लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। बता दें कि शहर भर में 300 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई, जो रात 1 बजे शुरू हुई और सुबह तक जारी रही।

Kolkata Weather Today: मेट्रो सेवाएं बाधित

Kolkata Weather Today
Kolkata Weather Today

भारी बारिश के कारण ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं, वहीं कोलकाता में यातायात पूरी तरह ठप हो गया क्योंकि लगभग हर सड़क जलमग्न हो गई। लगातार बारिश के कारण कोलकाता और उसके उपनगरों के एक बड़े हिस्से में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई हैं। भारी बारिश के कारण कई दुर्गा पूजा मंडप क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे पूजा आयोजकों को भारी असुविधा हो रही है। कोलकाता में सड़कें पानी में डूब जाने से कई घरों और आवासीय परिसरों में पानी घुस गया है।

Kolkata Weather News: भारी बारिश का अनुमान

Kolkata Weather Today
Kolkata Weather Today

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) शहर से पानी को हुगली नदी में डालने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे है और सुबह 4 बजे से सभी लॉक गेट खोल दिए गए हैं। मौसम विभाग ने आज और आने वाले दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों और कोलकाता में भारी बारिश होने की संभावना है।

Kolkata Rain Alert: पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता

केएमसी के अनुसार, शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता ज़्यादा रही, गरिया कामदहारी में कुछ ही घंटों में 332 मिमी बारिश दर्ज की गई, उसके बाद जोधपुर पार्क में 285 मिमी बारिश दर्ज की गई। कालीघाट में 280 मिमी, तोपसिया में 275 मिमी, बल्लीगंज में 264 मिमी, जबकि उत्तरी कोलकाता के धंटानिया में 195 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Death in Kolkata: बिजली के झटकों से मौत

इस बीच, शहर के पांच इलाकों दक्षिण कोलकाता में नेताजी नगर, कालिकापुर, मोमिनपुर और बल्लीगंज प्लेस तथा उत्तर कोलकाता में बेनियापुकुर से बिजली के झटकों से मौत की खबरें सामने आईं है। शहर को बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉरपोरेशन (सीईएससी) ने बिजली के झटके से होने वाली मौतों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में स्थानों पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 23 Sep: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बारिश की छुट्टी, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।