Jaishankar Meets Rubio: अमेरिका ने भारत को बताया देश के लिए सबसे जरूरी, कई अहम मुद्दों पर की सरहाना

Summary :

Jaishankar Meets Rubio: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, दवाइयां, महत्वपूर्ण खनिज और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर भारत सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत ने मिलकर एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई, जिसमें क्वाड के माध्यम से भी काम होगा। Jaishankar Meets Rubio: कई द्विपक्षीय बैठकें की विदेश मंत्री जयशंकर के साथ रुबियो की मुलाकात महत्वपूर्ण थी, क्योंकि यह उनकी…

Jaishankar Meets Rubio: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, दवाइयां, महत्वपूर्ण खनिज और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर भारत सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत ने मिलकर एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई, जिसमें क्वाड के माध्यम से भी काम होगा।

Jaishankar Meets Rubio: कई द्विपक्षीय बैठकें की

Jaishankar Meets Rubio
Jaishankar Meets Rubio

विदेश मंत्री जयशंकर के साथ रुबियो की मुलाकात महत्वपूर्ण थी, क्योंकि यह उनकी उस दिन की पहली आधिकारिक बैठक थी। बता दें कि रुबियो संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के लिए आए विश्व नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कर रहे हैं। इस दौरान जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बातचीत के दौरान द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति के लिए बातचीत की आवश्यकता पर हम सहमत हुए।

UNGA Meeting 2025: कई अहम मुद्दों पर चर्चा

Jaishankar Meets Rubio
Jaishankar Meets Rubio

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र के मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और महत्वपूर्ण खनिजों सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

India America Relation:भारत-अमेरिका संबंध होंगे मजबूत

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगाए जाने के बाद व्यापार तनाव बढ़ने के बाद उनकी पहली आमने-सामने की बातचीत है। यह बैठक भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के सतत प्रयास का हिस्सा है, जो हाल के महीनों में तनाव में आ गए थे, लेकिन अब उनमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं।

ALSO READ: राजनाथ सिंह का दो दिवसीय मोरक्को दौरा, सुरक्षा के जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।