Aaj Ka Mausam 23 Sep: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बारिश की छुट्टी, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 23 Sep: नवरात्रि शुरु होने के साथ मौसम में भी बदलाव हो रहा है। माना जाता है कि शारदीय नवरात्रि में मौसम बदलता है और लोग इस नए हल्के ठंड के वातावरण को अपनाते हैं। दिल्ली से  लेकर उत्तराखंड तक अब बारिश की विदाई हो चुकी है। ज्यादातर राज्यों में मौसम हल्का ठंडा रहने वाला है। वहीं हिमाचल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है। Delhi NCR Weather दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 35 से 40…

Aaj Ka Mausam 23 Sep: नवरात्रि शुरु होने के साथ मौसम में भी बदलाव हो रहा है। माना जाता है कि शारदीय नवरात्रि में मौसम बदलता है और लोग इस नए हल्के ठंड के वातावरण को अपनाते हैं। दिल्ली से  लेकर उत्तराखंड तक अब बारिश की विदाई हो चुकी है। ज्यादातर राज्यों में मौसम हल्का ठंडा रहने वाला है। वहीं हिमाचल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दशहरे तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस बीच, यमुना नदी का जलस्तर भी तेजी से घट रहा है और लोग धीरे-धीरे अपने घरों को लौटने लगे हैं।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी कहीं भी बारिश नहीं होगी। हालांकि, गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। अगस्त में हुई भारी बारिश के बाद अब मौसम अपेक्षाकृत शांत है।

Bihar Weather

बिहार में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। पटना, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और समस्तीपुर सहित कई जिलों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दशहरे तक राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। फिलहाल मौसम शांत बना हुआ है। हाल ही में राज्य में बादल फटने की घटनाओं के चलते 50 से अधिक लोगों की जान गई थी, लेकिन अब मौसम सामान्य होता दिख रहा है।

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

Madhya Pradesh Weather

मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर से एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य में भारी बारिश की संभावना है। यह स्थिति 26 सितंबर तक रह सकती है, इसके बाद मानसून की विदाई की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Weather

राजस्थान में अब शुष्क मौसम की शुरुआत हो रही है। पूरे राज्य में इस सप्ताह के अंत तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी और उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

Himachal Pradesh Weather

हिमाचल प्रदेश में सोमवार शाम तक दो राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), 352 सड़कें, 68 बिजली ट्रांसफार्मर और 100 पेयजल योजनाएं बाधित रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 24 और 25 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- ‘स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं, चाहे कोई भी ब्रांड हो…’, GST बचत उत्सव को लेकर PM मोदी का खुला पत्र

Neha Singh