दिल्ली मेट्रो के बढ़ रहे नेटवर्क को अच्छी सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने 5,000 अतिरिक्त सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के सुरक्षा कमान ढांचे में बढ़ोतरी करते हुए उप महानिरीक्षक रैंक पद में एक पर्यवेक्षक पद की बढ़ोतरी की है।
दिल्ली मेट्रो में मौजूदा समय में करीब 9,000 सीआईएसएफ कर्मी तैनात हैं और यह करीब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के करीब 370 किलोमीटर क्षेत्र में फैले 270 स्टेशनों की रक्षा करते हैं। इसमें नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद के इलाके भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो सुरक्षा इकाई के 9,000 सीआईएसएफ कर्मियों में से 7,000 नियमित या आवंटन आधार पर तैनात होते हैं
जबकि अन्य नए मार्गों और स्टेशनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘आंतरिक सुरक्षा पैटर्न’ या फिर जरूरत के हिसाब से उधार लिए जाते हैं। दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा बलों की बढ़ी हुई संख्या के बाद दिल्ली मेट्रो सबसे ज्यादा संख्या में सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती वाला बन जाएगा। इसके बाद सिर्फ दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डे हैं जहां प्रत्येक में 6,000 – 6,500 कर्मी तैनात हैं।


Download Android App
Download iOS App



