नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को आम बजट पेश कर दिया। बजट को सभी संगठन निराशाजनक बता रहे हैं। बजट को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपल मिश्रा ने इस बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में आम जनता के लिए कुछ नहीं है। सरकार ने सेस बढ़ा कर एक तरह से आम जनता का बोझ बढ़ दिया है। मिश्रा ने कहा कि बजट में कई नई घोषण हुई है लेकिन सवाल है कि नई योजनाओं के लिए पैसे कहां से आएंगे।
साथ ही कहा कि बजट में रेलवे क्वार्टर रखाव, अस्पतालों और स्वास्थ्य बीमा में सुधार को लेकर कोई आवंटन के संकेत नहीं मिले हैं। इस बजट को निराशाजनक बताते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बजट के विरोध में कुिलयों ने प्रदर्शन किया। शिवकेश मीणा ने कहा िक इस बजट से कुिलयों को काफी उम्मीद थी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



