कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर भारत में भी लगातार अपना प्रकोप फैला रहा है। जिसके संक्रमण से बचाव के लिये केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा की ओर से तमाम कोशिश की जा रही है। इसके मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी नई एडवाइजरी जारी की है। अब मेट्रो में सबको एक सीट छोड़कर बैठना होगा। यह नियम आज से लागू हो गया है।
देशभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह तक देश में 195 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने नई एडवाइजरी जारी की है। अब मेट्रो में सबको एक सीट छोड़कर बैठना होगा। यह नियम आज से लागू हो गया है।
दिल्ली मेट्रो ने सभी स्टेशनों पर यात्रियों की औचक थर्मल जांच का परामर्श किया जारी
दिल्ली मेट्रो की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्री मेट्रो का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ बहुत जरूरी होने पर ही करें। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि यात्रीगण मेट्रो में सफर करते वक्त भी सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखें। मेट्रो में या स्टेशन पर यात्रा करते समय कृपया एक-दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें।
दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी की गई 8 प्वाइंट एडवाइजरी के मुताबिक, मेट्रो में अब खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। और बैठते वक्त भी यात्रियों को बीच में एक सीट छोड़कर बैठने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों की रैंडल थर्मल स्कैनिंग सभी मेट्रो स्टेशनों पर की जाएगी. यदि किसी को बुखार है या कोरोना वायरस का कोई लक्षण दिखाई देता है, तो उसे चिकित्सा परीक्षण और क्वारनटीन के लिए भेजा जाएगा।
इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि जिन स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ होगी यानी जहां यात्रियों के बीच 1 मीटर की अपेक्षित दूरी नहीं होगी वहां मेट्रो नहीं रुकेगी। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों या समान लक्षण वाले यात्रियों को किसी भी मोड से यात्रा ना करने की सलाह दी जाती है। डीएमआरसी ने कहा कि वैश्विक संकट से निपटने के लिए हम सभी को संकल्प करना चाहिए और इसके प्रसार को कम करने के लिए सहयोग करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



