मिलने का समय ही नहीं देते उपराज्यपाल : रामनिवास गोयल

Summary :

NULL

नई दिल्ली : अनुरोध के बाद भी उपराज्यपाल अनिल बैजल मिलने का समय ही नहीं देते। यह आरोप हैं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल का। बुधवार को प्रेसवार्ता कर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उपराज्यपाल से मुलाकात के लिए कई बार फोन व पत्र के माध्यम से संपर्क किया गया लेकिन समय ही नहीं मिला।

इस संबंध में अध्यक्ष ने एलजी को एक पत्र भी भेजा हैं। इस पत्र में गोयल ने लिखा कि एलजी राष्ट्रपति से भी ज्यादा व्यस्त हैं। राष्ट्रपति ने मिलने का समय दिया लेकिन एलजी नहीं देते। उन्होंने भाजपा विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि न जाने क्या कारण है कि एलजी उन्हें आसानी से मिल जाते हैं जबकि आप विधायकों से मिलने का समय ही नहीं देते। उन्होंने आरोप लगाया कि एलजी हाउस कुछ लोगों तक ही सीमिट कर रह गया है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team