अधिकारियों पर छींटाकशी न हों, CM सुनिश्चित करें : अंशु प्रकाश

Summary :

NULL

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अधिकारी आगामी वित्त वर्ष के बजट तिथि को अंतिम रुप देने के लिए आज होने वाली बैठक में शिरकत करने के लिए तैयार हैं लेकिन मुख्यमंत्री को यह सुनिश्चित करना होगा कि अधिकारियों पर किसी प्रकार का शारीरिक हमला तथा मौखिक छींटाकशी नहीं की जायेगी।

अंशु प्रकाश के साथ 19 फरवरी की मध्यरात्रि मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में कथित बदसलूकी को लेकर दिल्ली सरकार के अधिकारी मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और अपने कार्यालय में ही बैठकर काम कर रहे हैं। बजट को तिथि को अंतिम रुप देने के लिए आज दोपहर तीन बजे बैठक होनी है।

मुख्य सचिव ने पत्र में लिखा है ‘मंत्रिमंडल की बैठक आज दोपहर तीन बजे होनी है। दिल्ली सरकार के कर्मचारी पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं और वह चाहते हैं कि सरकार का सामान्य कामकाज किसी प्रकार से प्रभावित नहीं होने पाये।

बजट तिथि को अंतिम रुप देने और बजट पारित कराना सरकार का महत्वपूर्ण कार्य है। मैं और मेरे सहयोगी अधिकारी बैठक में उपस्थित होंगे, बशर्ते मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करें कि बैठक में अधिकारियों पर किसी प्रकार का शारीरिक हमला नहीं होगा और न ही मौखिक छीटाकशी नहीं की जायेगी। उम्मीद है कि बैठक में उचित व्यवहार करने के साथ ही अधिकारियों के सम्मान को बरकरार रखा जायेगा।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Desk Team