क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा डबल मर्डर का मास्टरमाइंड लव कुश

Summary :

Delhi Police Crime Branch : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (एनडीआर) ने दो सनसनीखेज हत्याकांडों और एक मारपीट के मामले में वांछित कुख्यात बदमाश लवकुश उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले चार महीने से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 29 मार्च 2026 को डाबड़ी इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हनी, अनीश और रोहित कश्यप पर चाकुओं से हमला किया गया था। गंभीर…

Delhi Police Crime Branch : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (एनडीआर) ने दो सनसनीखेज हत्याकांडों और एक मारपीट के मामले में वांछित कुख्यात बदमाश लवकुश उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले चार महीने से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीसीपी चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 29 मार्च 2026 को डाबड़ी इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हनी, अनीश और रोहित कश्यप पर चाकुओं से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भागते समय जेप्टो डिलीवरी बॉय गोविंद झा की बाइक लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में डाबड़ी थाने में दो हत्या के मुकदमे दर्ज हुए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों रोहित उर्फ नॉडी, हिमांशु उर्फ प्रेम और समीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य साजिशकर्ता लवकुश फरार था। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद अदालत ने उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) की कार्रवाई भी शुरू कर दी थी।

बता दें कि इंस्पेक्टर योगेश कुमार और इंस्पेक्टर विनोद यादव की टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर 5 अगस्त को द्वारका मोड़ इलाके में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दोनों हत्याओं और अन्य मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार हत्या में इस्तेमाल चाकू की व्यवस्था भी उसी ने की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़कर अस्पताल में वार्ड बॉय बना था, लेकिन बाद में स्थानीय अपराधियों के संपर्क में आकर अपराध की दुनिया में उतर गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों व गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Sumant Chaudhary