New Delhi रेलवे स्टेशन भगदड़ के बाद DRM सुखविंदर सिंह का तबादला

Summary :

उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी पुष्पेश आर. त्रिपाठी नए DRM होंगे

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले महीने महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ के बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुखविंदर सिंह का तबादला कर दिया। रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डीआरएम सुखविंदर सिंह की जगह उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी पुष्पेश आर. त्रिपाठी नए डीआरएम होंगे। सुखविंदर सिंह की नई पोस्टिंग को लेकर रेल मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Delhi Police के आदेश पर Rohini में सघन चेकिंग, रात 9 से सुबह 2 बजे तक अभियान

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 15 फरवरी की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर उस समय भगदड़ मच गई थी, जब कथित तौर पर यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई। भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

यह हादसा रात 9.30 बजे के आसपास हुआ था। रेलवे ने बताया कि दोनों प्लेटफॉर्म पर भीड़ काफी अधिक थी, जिस कारण कुछ लोग बेहोश हो गए। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। रेलवे की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया था।

सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के तमाम नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया था। हादसे के बाद रेलवे की ओर से प्रयागराज के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया गया था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.