राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को और मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बोर्ड ने एक बैठक में शुक्रवार को 1250 वातानुकूलित बसें खरीदने का निर्णय किया ।
बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को बेहतर करने और प्रदूषण में कमी सुनिश्चित करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है । पिछले एक दशक में डीटीसी ने कोई बस नहीं खरीदी है ।
परिवहन मंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि नयी बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी । इनमें वास्तविक यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, पैनिक बटन, जीपीएस के अलावा दिव्यांगों के अनुकूल व्यवस्था भी होगी।


Download Android App
Download iOS App



