गणतंत्र दिवस समारोह के कारण दिल्ली में सात दिनों तक लगभग दो घंटे तक उड़ान परिचालन रहेगा बंद

Summary :

इन दिनों दिल्ली के हवाई क्षेत्र के बंद रहने के कारण सभी एयरलाइनों का उड़ान परिचालन प्रभावित रहने की संभावना है।

नयी दिल्ली : गणतंत्र दिवस समारोह के कारण 18 जनवरी, 20-24 जनवरी के दौरान और 26 जनवरी को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब पौने दो घंटे तक कोई उड़ान परिचालन नहीं होगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से रविवार को हवाई कर्मियों को जारी एक नोटिस में कहा गया है, ‘‘गणतंत्र दिवस समारोह के चलते 18 जनवरी, 20-24 जनवरी के दौरान और 26 जनवरी को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह दस बजकर 35 मिनट से लेकर अपराह्र सवा बारह बजे तक न तो कोई विमान उड़ान भरेगा और न ही उतरेगा।’’ इन दिनों दिल्ली के हवाई क्षेत्र के बंद रहने के कारण सभी एयरलाइनों का उड़ान परिचालन प्रभावित रहने की संभावना है। 

Desk Team