नई दिल्ली : डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित हिंदू और हंसराज कॉलेज के छात्रों के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की सह सचिव ज्योति चौधरी ने मंगलवार को ‘डूसू इन कैंपस’ कैंपेन की। इस दौरान ज्योति ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और कॉलेज प्रशासन को एक ज्ञापन सौंप कर समस्याओं से अवगत करते हुए निदान निकालने की अपील की। एबीवीपी के नेतृत्व में ‘डूसू इन कैंपस’ कैंपेन के माध्यम से डीयू के अलग-अलग कॉलेजों में जाकर समस्याओं पर विचार-विमर्श की मुहिम चला रही है। साथ ही कॉलेज स्तर पर ही छात्रों की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास कर रही है।
डूसू अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र
एबीवीपी के नेतृत्व डूसू ने डीयू कुलपति को पत्र लिखकर आम चुनाव की मतदान तिथियों में सेमेस्टर परीक्षा नहीं आयोजित करने की मांग की है। साथ ही छात्रों से मताधिकार के उपयोग की अपील व मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर विशेष ट्रेन व सभी उच्च शिक्षण संस्थानों की परीक्षा तिथियां, चुनाव की तारीखों में न आयोजित करने हेतु एडवाइजरी जारी करने का आग्रह किया।
एबीवीपी नेतृत्वित डूसू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश त्यागी को पत्र लिखकर आम चुनाव की तारीखों में प्रैक्टिकल एग्जाम व सेमेस्टर एग्जाम न आयोजित करवाने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



