राजधानी दिल्ली में सोमवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 2 बजे भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई। पिछले 24 घंटे की भीतर दूसरी बार धरती हिलने से लोगों में भय उत्पन्न हो गया है। भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था।
रविवार शाम राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 8 किमी अंदर था। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था।
कोरोना की जद में आए विश्व के 114,367 लोगों की मौत, 18 लाख से ज्यादा वायरस की चपेट में
भूकंप के झटके दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में भी महसूस किए। भूकंप के झटके करीब 5 मिनट महसूस किए गए। ज्ञात हो, देश इस वक्त कोरोना के संकट से जूझ रहा है जिसके चलते देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में दूसरी बार भूकंप का आना लोगों के लिए और परेशानी खड़ी कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



