नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। दूसरा झटका सुबह 8.13 बजे आया। इसकी तीव्रता 3.2 रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक जिले में था। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 22 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के झटकों से कई स्थानों पर लोग दहशत में आ गए। अपने-अपने घरों में सो रहे लोग और देर रात दफ्तरों में काम कर रहे लोग बाहर निकल आए।


Download Android App
Download iOS App




