ED Raid on Saurabh Bharadwaj: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय आप नेता के घर की भी जांच कर रहा है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी अस्पतालों के निर्माण से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।
#WATCH दिल्ली | AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के चिराग दिल्ली स्थित आवास पर ईडी छापेमारी कर रही है।
अस्पताल निर्माण घोटाले में ईडी AAP नेता सौरभ भारद्वाज के आवास और 12 अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। pic.twitter.com/KJW4UEQlWy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
ED Raid on Saurabh Bharadwaj: अस्पताल निर्माण में अनियमितताओं के आरोप
बताया जा रहा है कि दिल्ली में अस्पताल निर्माण से जुड़ा यह घोटाला लगभग 5,590 करोड़ रुपये का है, जिसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और गबन के आरोप लगे हैं। वर्ष 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी थी, जिनमें 11 ग्रीनफील्ड और 13 ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट शामिल थे। इन प्रोजेक्ट्स को छह महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन तीन साल बाद भी अधिकांश काम अधूरा है।

अस्पताल निर्माण का खर्च बढ़ाया गया
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की जांच में यह बात सामने आई कि कई परियोजनाओं में भारी देरी हुई और लागत भी कई गुना बढ़ गई। उदाहरण के तौर पर, LNJP अस्पताल की अनुमानित लागत 488 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गई, जबकि निर्माण में ठोस प्रगति नहीं हुई। करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद कुल काम का केवल 50% ही पूरा हो पाया है। कई स्थानों पर बिना वैध मंजूरी के निर्माण शुरू कर दिए गए और ठेकेदारों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। इसके अलावा, हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) वर्ष 2016 से लंबित है, जिसे जानबूझकर टालने का आरोप भी लगा है।
Delhi News Today: सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज के नाम आए सामने
अब इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संभाल ली है, जिसका फोकस परियोजनाओं में हुए पैसों के हेरफेर और इसमें कथित राजनीतिक व प्रशासनिक मिलीभगत की जांच पर है। इस घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- India Fiji Ties: आखिर कैसे और मजबूत हो रहे हैं भारत-फिजी के संबंध? दोनों देशों को इन क्षेत्रों में होगा लाभ


Download Android App
Download iOS App




