नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के तत्वावधान में रविवार को मयूर विहार पॉकेट 4 में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पलाश सेन और उनके समूह यूफोरिया ने लोगों के बीच समा बांध दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री व संस्कृति मंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उप मुख्मयंत्री सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि शिक्षा और संस्कृति एक समाज के दो स्तंभ हैं, मैं यहां लोगों को देखकर बहुत खुश हूं, यह हमें बताता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद पलाश का प्रशंसक हूं। इस दौरान पलाश सेन और उनके समूह यूफोरिया के गानों पर मयूर विहार के लोग जमकर झूमे।
कार्यक्रम के बाद पलाश सेन ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों में किए काम को देखकर चकित हूं। दुनिया भर में दिल्ली सरकार व सिसोदिया के नाम पर चर्चा हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



