पूर्वी दिल्ली : सोनिया विहार इलाके में 64 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने जमीन विवाद के चलते अंजाम दिया। दोनों गोली लगने से घायल बाबूराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मौत से पहले बुजुर्ग ने पुलिस को दिए अपने बयान में गांव के ही दो भाइयों और उनके सहयोगियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। जिस आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। बुजुर्ग की मौत होने के बाद अब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रीतम नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार दो भाइयों व एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बाबूराम परिवार सहित न्यू चौहानपुर करावल नगर में रहते थे। गत 29 अगस्त की शाम करीब पौने छह बजे बाबू राम अपनी बाइक से चौहान पट्टी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव का रहने वाले दो भाई चरत और भरत दो बाइकों से उनके पास पहुंचे। एक बाइक को प्रीतम चला रहा था जबकि दूसरे को एक अन्य चला रहा था। उन लोगों ने ओवरटेक कर बाबूराम की बाइक को रोका और चरत बाइक से उतरकर उनके पास आया और उसे दो गोली मार दी। एक गोली कंधे में लगी जबकि दूसरी गोली उसके पेट में लगी।
गोली लगते ही बाबूराम जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर भागे। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। राहगीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने बाबू राम को सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने बाबूराम का बयान दर्ज किया।


Download Android App
Download iOS App



