नयी दिल्ली : बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में रविवार को एक घर में सिलेंडर से गैस रिसाव की वजह से आग गई जिसकी चपेट में आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय अम्मा देवी घर में अकेली थीं।

दमकल विभाग ने बताया कि उसे दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया और शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



