देशव्यापी लॉकडाउन के बीच कोरोना से प्रभावित राजधानी दिल्ली के लोगों राहत मिली है। दिल्ली सरकार ने पशु चिकित्सक, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर सेवाओं पर लगी रोक को हटा दिया है। राजधानी में मंगलवार को कोरोना मरीजों की संख्या 190 बढ़कर तीन हज़ार को पार कर दिल्ली में 3108पर पहुंच गई। मृतकों की संख्या 54 है।
दिल्ली सरकार ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार कुछ सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दी है। जिन सेवाओं को पूर्णबंदी के दौरान काम करने की छूट दी गई है उनमें पशु चिकित्सक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर आदि हैं।
कोरोना महामारी : गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना से मृत्युदर की औसत राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की तरफ से जारी आदेश में हेल्थ वर्कर्स, लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों की अंतर-राज्य यात्रा की भी अनुमति दी गयी है। इसके अलावा पशु चिकित्सालय, डिस्पेंसरी, क्लिनिक, पैथॉलोजी, लैब और वैक्सीन-मेडिसिन की बिक्री और आपूर्ति की भी अनुमति दी हई है।
सभी मेडिकल स्टाफ, वैज्ञानिक, नर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन के अलावा हॉस्पिटल स्टाफ को अंतरराज्यीय परिवहन (हवाई यात्रा भी) यात्रा की अनुमति दी गई है। वॉटर प्यूरिफायर मैकेनिक, बुक स्टोर और इलेक्ट्रिक फैन की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
गृह मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ इन सभी को छूट दी थी। दूध,दवाओं और किराना दुकानों को खोलने की पहले ही छूट थी। दिल्ली देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले में तीसरे नंबर पर है।


Download Android App
Download iOS App



