देश की चर्चित यूनिवर्सिटी JNU एक बार फिर चर्चा में है। इस बार यूनिवर्सिटी कैंपस से रेप का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी की एमसीए की छात्रा ने एक अन्य छात्र पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी 31 वर्षीय हिमांशु रंजन मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। वह जेएनयू में ही भाषा विभाग (language Department) में लैंग्वेज कोर्स कर रहा है और सीए भी है। वह मुनिरका में किराये पर रहता है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिये पीड़िता से संपर्क किया था।
7 अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्रों का होगा पुनर्विकास, लाखों को मिलेगी नौकरी
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा ने कंप्लेंट में कहा कि वह जेएनयू कैंपस के एक हॉस्टल में रहती हैं। 11 मई को एक युवक ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनसे संपर्क किया। जॉब और कोर्स को लेकर बात की। इस बहाने से मिलने की इच्छा जताई।
कॉफी हाउस के पीछे घटना को दिया अंजाम
छात्रा के अनुसार उन्होंने मना कर दिया, लेकिन वह युवक कोर्स के बारे में बातचीत करने की बात कहकर मिलने के लिए बार-बार रिक्वेस्ट करने लगा। 14 मई की रात वह उस युवक से एक कॉफी हाऊस में मिलने गईं। जहां युवक ने पहले एमसीए कोर्स और जॉब के बारे में बातचीत शुरू की। इसके बाद वह उनके नजदीक आया और जबरन किस करने लगा।
विरोध करने के बाद भी वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी उसे इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अंधेरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया। बाद में पीड़िता ने किसी की मदद से पुलिस को सूचना दी।


Download Android App
Download iOS App



