दिल्ली के बवाना में एनकाउंटर, पुलिस की कुख्यात राजेश बवानिया गैंग के साथ मुठभेड़, अंकित मान गिरफ्तार

Summary :

Encounter Breaks Out in Bawana: दिल्ली में आज सुबह सुबह पुलिस एक्शन और कुख्यात गैंग के साथ मुठभेड़ हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के बावाना इलाके में अपराधियों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें राजेश बावानिया गिरोह का सदस्य अंकित मान मुठभेड़ में घायल हो गया। मुठभेड़ में अंकित मान को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्तपाल पहुंचाया गया है जहां उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ गाजीपुर इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन के दौरान,…

Encounter Breaks Out in Bawana: दिल्ली में आज सुबह सुबह पुलिस एक्शन और कुख्यात गैंग के साथ मुठभेड़ हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के बावाना इलाके में अपराधियों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें राजेश बावानिया गिरोह का सदस्य अंकित मान मुठभेड़ में घायल हो गया। मुठभेड़ में अंकित मान को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्तपाल पहुंचाया गया है जहां उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ गाजीपुर इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन के दौरान, आरोपियों में से एक को पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए ले जाया गया।

Encounter Breaks Out in Bawana

Encounter Breaks Out in Bawana
Encounter Breaks Out in Bawana

सुबह सुबह पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर की मुठभेड़ के बाद इलाके में दहशत फैल गया था। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बवाना में कुख्यात राजेश बवानिया अंकित मान घायल हो गया। गैंग के सदस्या बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने बवाना में घेराबंदी की और जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। जिसमें गैंग का सदस्य अंकित मान घायल हो गया है।

Rajesh Bawania Gang

Encounter Breaks Out in Bawana
Encounter Breaks Out in Bawana

दिल्ली-एनसीआर में राजेश बवानिया का नाम कुख्यात गैंगस्टर में शामिल है और जेल से ही इस गिरोह को चलाते भी है। इस कुख्यात गैंग पर लूटपाट, हत्या, वसूली जैसे अपराध लगे हुए है। वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल अंकित मान इस गैंग का एक्टिव सदस्य है और कई मामलों में वांछित भी है। पुलिस की मुठभेड़ में अंकित मान घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ: दिल्ली के फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पथराव, पुलिस ने दर्ज की FIR, 10 आरोपी हिरासत में

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।