दिल्ली के फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पथराव, पुलिस ने दर्ज की FIR, 10 आरोपी हिरासत में

Summary :

Delhi Demolition Drive: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद तनाव की स्थिति है। इसी बीच, पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में करीब 10 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार सुबह इसकी जानकारी दी। Faiz-e-Ilahi Mosque: अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, जहां देर रात एमसीडी ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। पत्थरबाजी की घटना…

Delhi Demolition Drive: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद तनाव की स्थिति है। इसी बीच, पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में करीब 10 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार सुबह इसकी जानकारी दी।

Faiz-e-Ilahi Mosque: अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Delhi Demolition Drive
Faiz-e-Ilahi Mosque (Image- Social Media)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, जहां देर रात एमसीडी ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। पत्थरबाजी की घटना के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अभी सीसीटीवी फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है।

Stone Pelting: कुछ लोगों ने पथराव किया

डीसीपी निधिन वालसन ने मीडिया को बताया कि कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत हुई थी। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश दिखाए गए थे, जिसके बाद काफी संख्या में लोग लौट गए। लेकिन कुछ लोग वापस लौटकर आए और उन्होंने पथराव किया।

MCD Encroachment Action: डिमोलिशन का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा

Delhi Demolition Drive
MCD Encroachment Action (Image- Social Media)

बुलडोजर एक्शन पर डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि डिमोलिशन का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एक छोटा सा स्ट्रक्चर बाकी है। इसे रात में भी गिराया जा सकता है, लेकिन बहुत सारा मलबा जमा हो गया है, जिससे हमारी मशीनें उस जगह तक नहीं पहुंच पा रही थीं। एक बार जब मलबा हटा दिया जाएगा, तो बचा हुआ स्ट्रक्चर भी हटा दिया जाएगा।

Delhi News: ‘सरकार जो कर रही है बहुत अच्छा कर रही है’

वहीं, तुर्कमान गेट पर देर रात हुई बुलडोजर कार्रवाई पर एक स्थानीय दुकानदार ने कहा, “मैं बहुत दिन से दरगाह फैज इलाही पर नारियल का काम कर रहा हूं। मैं और मेरी पत्नी नारियल पानी बेचते हैं। सरकार जो कर रही है बहुत अच्छा कर रही है। यहां होने वाली प्रत्येक शादी से बीस-पच्चीस रुपए लिए जाते थे। यह पैसा न मस्जिद में जाता था, न मदरसे में और न आश्रम में। तो कहां जाता था? सरकार को पता लगाना चाहिए कि पैसे कहां जा रहे थे।”

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आधी रात को गरजा बुलडोजर, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास ढहाया अवैध अतिक्रमण, पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।