उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हिंसा होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने एहतियातन अपने दो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए हैं। ये दो स्टेशन जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर हैं। हालांकि इस मार्ग पर ट्रेनों का परिवहन सामान्य है। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, “जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। हालांकि मौजपुर पर शिव नगर के लिए इंटरचेंज सुविधा जारी है।”

डीएमआरसी ने कहा कि सभी स्टेशनों और मार्गो पर रेल सेवा सामान्य रूप से चल रही है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे पर सीलमपुर और जाफराबाद में मंगलवार को हिंसा के बाद तनाव फैल गया था।


Download Android App
Download iOS App



