दक्षिणी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के दक्षिणी दिल्ली लोक सभा प्रत्याशी राघव चड्ढा की उपस्थिति में पालम विधायक भावना गौड़ ने पालम गांव स्थित परशुराम चौक पर 18 लाख की लागत से सड़क सुधार कार्य का शुभारंभ किया। पालम थाना से लेकर बाग वाले सरकारी स्कूल तक सड़क निर्माण कार्य होना है।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में पिछले पांच वर्षों से सातों सांसद भाजपा के हैं और इन्होंने एक भी काम नहीं किया, एक भी सड़क नहीं बनवाई है। केंद्र में बैठी सरकार, केंद्र में बैठे हमारे सांसद यहां सड़क नहीं बना पाए तो पालम की जनता के हित में हमारी विधायिका ने अपने फंड लगाकर इस सड़क पर काम चालू किया है।


Download Android App
Download iOS App



