नई दिल्ली : ढोल बजाओ आंदोलन के तहत रविवार को केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने आरके पुरम स्थित नेहरू एकता काॅलोनी में बड़ी जनसभा आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद भी आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा पर वोट कटवाने के लगाए जा रहे आरोपों पर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
इस सभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी द्वारा किया जा रहा दुष्प्रचार चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्था के खिलाफ साजिश है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग का हालिया बयान दिल्ली सरकार के झूठ के मुंह पर एक सीधा तमाचा है। कम से कम मुख्यमंत्री को अब तो सबक लेना चाहिए।
दिल्ली सरकार के कार्यकाल में दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी वालों की कोई कद्र नहीं है। बिजली के बिल बढ़ा दिये, पीने का पानी गंदा है। एक भी नया काॅलेज व स्कूल नहीं बना। विश्वविद्यालय- अस्पताल नहीं बने। दिल्ली का विकास ठप हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली सरकार के खिलाफ पूरी दिल्ली में ढोल बजाया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



