आबकारी नीति घोटाला : सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है आप

Summary :

दिल्ली भाजपा के विधायकों ने कथित आबकारी नीति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई को पत्र लिखकर मुद्दे से ध्यान भटकाने के सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के कथित प्रयासों को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली भाजपा के विधायकों ने कथित आबकारी नीति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई को पत्र लिखकर मुद्दे से ध्यान भटकाने के सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के कथित प्रयासों को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। भाजपा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कि केजरीवाल को या तो कार्रवाई करनी चाहिए या फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने लोगों को भ्रष्टाचार के सबूत के तौर पर स्टिंग वीडियो उपलब्ध कराने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
 मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है 
त्रिवेदी ने कहा, “ हाल ही में एक स्टिंग वीडियो के सामने आने के बाद खुद के कट्टर ईमानदर होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी का स्पष्ट तौर पर पर्दाफाश हो गया है। इसके बावजूद वह मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली भाजपा के विधायकों को केजरीवाल सरकार की इस भटकाव की रणनीति और निकम्मेपन को देखते हुए संदेह है कि वह आबकारी नीति में हुईं अनियमितताओं की उचित जांच नहीं होने देगी।”
Aam Aadmi Party Is Becoming The New Puzzle Said By Bjp
सिसोदिया ने अपने खिलाफ सभी दावों का खंडन किया
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में भाजपा विधायक के सवालों का जवाब नहीं दिया।भाजपा ने हाल ही में शराब घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की भूमिका को कथित रूप से उजागर करने वाला एक स्टिंग टेप जारी किया था। हालांकि, सिसोदिया ने अपने खिलाफ सभी दावों का खंडन किया है।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है और उसने अपनी प्राथमिकी में सिसोदिया को एक आरोपी के रूप में नामजद किया है।

Desk Team