ED की ओर से दर्ज आबकारी घोटाला मामला एक राजनीतिक शोधन: के. कविता

Summary :

अदालत के आदेश के बाद मंगलवार को तिहाड़ जेल ले जाई गईं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ा धन शोधन का मामला एक ‘राजनीतिक शोधन मामला’ है। कविता को ईडी की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया था। कविता ने अदालत कक्ष के बाहर संवाददाताओं से कहा कि एक आरोपी पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुका है। अदालत परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद 15 मार्च को दिल्ली…

अदालत के आदेश के बाद मंगलवार को तिहाड़ जेल ले जाई गईं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ा धन शोधन का मामला एक ‘राजनीतिक शोधन मामला’ है। कविता को ईडी की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया था। कविता ने अदालत कक्ष के बाहर संवाददाताओं से कहा कि एक आरोपी पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुका है।

  • अदालत परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद
  • 15 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में किया गिरफ्तार
  • यह मनगढ़ंत, झूठा मामला

यह धन शोधन का मामला नहीं

अदालत कक्ष में लाये जाने के दौरान कविता ने कहा, ‘‘यह धन शोधन का मामला नहीं है। यह एक राजनीतिक शोधन का मामला है। एक आरोपी पहले ही भाजपा में शामिल हो चुका है, दूसरे आरोपी को भाजपा का टिकट मिल रहा है और तीसरे आरोपी ने चुनावी बांड में 50 करोड़ रुपये दिए हैं। यह मनगढ़ंत और झूठा मामला है। हम बेदाग निकलेंगे। जय तेलंगाना।

अदालत परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद

कविता (46) को दिन में करीब 11.30 बजे खचाखच भरे अदालत कक्ष में लाया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी और अदालत परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद थे। अदालत की कार्यवाही लगभग आधे घंटे तक चली। इसके बाद अदालत ने संघीय जांच एजेंसी की ओर से उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के अनुरोध पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।

15 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में किया गिरफ्तार

इसके बाद कविता को नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश से पहले अदालत कक्ष के अंदर अपने परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति दी गई। इसके बाद कविता को तिहाड़ जेल ले जाया गया। उन्हें 15 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team