दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। 70 सीटों पर हुए इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है, जबकि कांग्रेस की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर नजर आ रही है।
आपको बता दे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े काफी दिलचस्प हैं। यह आंकड़े संकेत देते हैं कि चुनाव परिणाम में कड़ा मुकाबला हो सकता है।
भाजपा की संभावित बढ़त :-
कुछ एग्जिट पोल्स के अनुसार भाजपा को इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखा जा रहा है। यह खासतौर पर उन इलाकों में है जहां पहले कांग्रेस या अन्य दलों का दबदबा था।
आप का प्रभाव :-
कई एजेंसियों का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर से सत्ता में लौट सकती है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ‘मुफ्त बिजली-पानी’ और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर देने वाली योजनाएं बड़ी भूमिका निभा रही हैं।
कांग्रेस का प्रदर्शन :-
कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर दिख रहा है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस कुछ सीटों पर प्रभाव डाल सकती है।
एग्जिट पोल के प्रमुख आंकड़े :-
1. पीपल इनसाइट
भाजपा: 39-44 सीटें
आप: 25-28 सीटें
कांग्रेस: 2-3 सीटें
2. पीपुल्स पल्स
भाजपा: 51-60 सीटें
आप: 10-19 सीटें
कांग्रेस: 0 सीटें
3. मैटराइज
भाजपा: 35-40 सीटें
आप: 32-37 सीटें
कांग्रेस: 0-1 सीट
4. पी-मार्क
भाजपा: 39-49 सीटें
आप: 21-31 सीटें
कांग्रेस: 0-1 सीट
5. पोल डायरी
भाजपा: 42-50 सीटें
आप: 18-25 सीटें
कांग्रेस: 0-2 सीटें
6. चाणक्य स्ट्रेटजी
भाजपा: 39-44 सीटें
आप: 25-28 सीटें
कांग्रेस: 2-3 सीटें
7. जेवीसी पोल
भाजपा: 39-45 सीटें
आप: 22-31 सीटें
कांग्रेस: 0-2 सीटें
बहुमत का आंकड़ा:
दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है।
कुल 699 उम्मीदवार आजमा रहे हैं अपनी किस्मत
दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। दोनों ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। वहीं, भाजपा ने एक-एक सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को दी। दिल्ली में मुख्य रूप से भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला है।
राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। चुनाव के नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को होगी।
8 फरवरी को चुनाव के नतीजे
बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े अंतिम नतीजे नहीं हैं। 8 फरवरी को नतीजों के ऐलान के साथ ही पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



