Fake Cold Drink Seized in Delhi: दिल्ली- एनसीआर के बाजारों में बिकने वाले खाने के सामान को लेकर एक डराने वाला सच सामने आया है। नकली दवाओं के बाद खाने-पीने की चीजें भी सुरक्षित नहीं। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली फ़ूड आइटम्स बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में तकरीबन 14 हजार लीटर कोल्ड ड्रिंक, भारी मात्रा में एक्सपायर्ड फूड आइटम्स, चॉकलेट और बेबी प्रोडक्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Delhi Food Fraud Case: एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक बरामद

पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सस्ते दामों पर फ़ूड आइटम्स सप्लाई किए जा रहे हैं, जिनकी क्वालिटी ख़राब है। इसी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई। जैसे ही पुलिस ने एक फैक्ट्री में दबिश दी, अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक रखी हुई थी।
जांच में पता चला कि इन कोल्ड ड्रिंक्स की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी थी, लेकिन मशीनों की मदद से पुरानी डेट हटाकर नई डेट प्रिंट की जा रही थी। इतना ही नहीं, फर्जी बारकोड बनाकर कोल्ड ड्रिंक की बोतलों और कैनों पर चिपकाए जा रहे थे। ताकि सामान असली लगे और आसानी से बाजारों में बिक जाएं।
Food Safety Violation Delhi: आइटम्स पर लगाया जा रहा था फर्जी बारकोड
छापेमारी के दौरान पुलिस ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें दिख रहा है कि कैसे मशीन से बारकोड प्रिंट हो रहा है और एक्सपायर्ड सामान पर नई डेट लगाई जा रही है। सिर्फ कोल्ड ड्रिंक ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में नकली चॉकलेट, बेबी प्रोडक्ट्स और अन्य फ़ूड आइटम्स मिले। ये लोग इन आइटम्स को थोक बाजारों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स को बहुत ही कम दामों में खरीदते थे और फिर तारीख बदलकर, फर्जी बारकोड लगाकर, उन्हें थोक बाजार में बेच देते थे। वहां से ये सामान छोटे दुकानदारों पर पहुंचता है फिर आप और हमारी तरह आम लोग इसे खरीदते हैं।
Fake Cold Drink Seized in Delhi: 7 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी हुई है कि यह नेटवर्क कितने समय से एक्टिव था और दिल्ली के अलावा किन-किन राज्यों में इनका माल सप्लाई होता था। इसके बाद सवाल खड़े हो गए हैं कि देश में मिलने वाला हर सामान भरोसे लायक है या नहीं? किस चीज पर भरोसे करें?
यह भी पढ़ें: प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री बिना नोटिस के होगी सील, दिल्ली सरकार का सख्त एक्शन


Download Android App
Download iOS App




