किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने शनिवार को सूचित किया कि कॉरपोरेटाइजेशन और निजीकरण के खिलाफ 13 मार्च को राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा, जिसमें किसान और मजदूर रेलवे लाइनों को जाम करेंगे और वहीं पर आंदोलन करेंगे।भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के प्रवक्ता पाल ने कहा, यह चल रहे विरोध को तेज करने के लिए हमारा अगला कदम है।
पाल कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे में मौजूद थे, जिसे शनिवार को हजारों किसानों द्वारा तीन नए कृषि कानून के विरोध में अवरुद्ध किया गया था। पाल ने इंटरनेट शटडॉउन, सरकार की सख्ती इत्यादि मुद्दे पर कहा, हम क्या कर सकते हैं, अगर ऐसी चीजें हमारे साथ होती हैं। हम केवल इस बाबत एहतियात बरत सकते हैं कि कोई विरोधी तत्व हमारे आंदोलन को घुसपैठ नहीं करे। किसानों के आंदोलन के 100 वें दिन किसानों ने 135 किमी लंबे केएमपी एक्सप्रेसवे को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अवरुद्ध कर दिया। हालांकि यह प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।


Download Android App
Download iOS App



