Farmers Protest: दिल्ली में धारा 144 लागू, किसान आंदोलन के बीच एक्शन में पुलिस

Summary :

किसानों नेआंदोलन के लिए एक बार फिर कमर कस ली है। किसान पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों से दिल्ली (Delhi) कूच करने की तैयारी में हैं। आंदोलन को ‘चलो दिल्ली’ मार्च नाम दिया गया है। हालांकि, इस आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा शामिल नहीं है यह कुछ किसान संगठनों का प्रदर्शन है, लेकिन फिर भी किसानों की तैयारियों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। किसान आंदोलन के बीच एक्शन में पुलिस पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों से दिल्ली कूच करने की तैयारी में किसान पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू…

किसानों नेआंदोलन के लिए एक बार फिर कमर कस ली है। किसान पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों से दिल्ली (Delhi) कूच करने की तैयारी में हैं। आंदोलन को ‘चलो दिल्ली’ मार्च नाम दिया गया है। हालांकि, इस आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा शामिल नहीं है यह कुछ किसान संगठनों का प्रदर्शन है, लेकिन फिर भी किसानों की तैयारियों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है।

  • किसान आंदोलन के बीच एक्शन में पुलिस
  • पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों से दिल्ली कूच करने की तैयारी में किसान
  • पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू

सीमाओं से ट्रैक्टर-ट्रोली के प्रवेश पर भी रोक

आपको बता दें किसान आंदोलन को देखते हुए पूरी दिल्ली में 12 फरवरी से 12 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने यह आदेश दिए हैं। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए रिवर बेड पर ट्रेंच खोद दी है। वहीं, शंभू बॉर्डर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान कई लोगों के इक्कठा होने पर रोक लगाई गई है। प्रदर्शन और रैलियों पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही दिल्ली की सीमाओं से ट्रैक्टर-ट्रोली के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।

144 का उलंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी के आदेश

तो वहीं, फायर आर्म्स, ज्वलनशील पदार्थ, ईंट-पत्थर इक्कठा करने, पेट्रोल-सोडा बोतल इक्कठा करने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है. वहीं धारा 144 का उलंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए गए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team