FBI निदेशक ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Summary :

अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक क्रिस्टोफर ए रे मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस के मुख्यालय गए और उन्होंने कमिश्नर संजय अरोड़ा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। आतंकवाद, साइबर धोखाधड़ी समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा क्रिस्टोफर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने आतंकवाद, साइबर धोखाधड़ी और फर्जी कॉल सेंटर समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। FBI प्रमुख की यात्रा के मद्देनजर मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई थी।   देश और दुनिया की…

अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक क्रिस्टोफर ए रे मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस के मुख्यालय गए और उन्होंने कमिश्नर संजय अरोड़ा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

आतंकवाद, साइबर धोखाधड़ी समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

क्रिस्टोफर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने आतंकवाद, साइबर धोखाधड़ी और फर्जी कॉल सेंटर समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। FBI प्रमुख की यात्रा के मद्देनजर मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team