कोरोना संक्रमण के खौफ के डर से दिल्ली के द्वारका इलाके में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुदकुशी कर ली। 56 वर्षीय अधिकारी शिवराज सिंह ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि उनके पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका से परेशान थे। इसके अलावा वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। पुलिस ने घटनास्थल से जहरीला पदार्थ वाले बोतल को बरामद कर जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 30 हजार के पार, अब तक 9,520 लोगों की हुई मौत
आयकर विभाग में अपर आयुक्त के पद पर तैनात शिवराज सिंह द्वारका के सेक्टर- 6 में रहते थे। उनकी ड्यूटी आरके पुरम स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में थी। गौरतलब है कि 27 मई को चाणक्यपुरी इलाके के बापू धाम में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी केशव सक्सेना ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उनके परिजनों ने कहा कि था कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे।


Download Android App
Download iOS App



