लाजपत नगर सेन्ट्रल मार्केट की एक चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी आग बुझाने के प्रयास में दमकल विभाग का एक अधिकारी आज घायल हो गया। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार, घायल अधिकारी को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा , ”लाजपत नगर -2 सेन्ट्रल मार्केट इलाके की एक इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मिली। 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया है।”
दमकल विभाग के अधिकारी का कहना है , ”मौके पर सिलेंडर फटने के कारण ड्यूटी पर मौजूद दमकल विभाग के अधिकारी घायल हो गये। उनका चेहरा और हाथ झुलस गये हैं।” उन्होंने बताया कि 9 बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



