पश्चिमी दिल्ली के नारायणा में चार केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गयी। दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि आग से चार फैक्टरी प्रभावित हुई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। आग नारायणा औद्योगिक इलाके में पायल सिनेमा के पीछे स्थित फैक्टरियों में लगी। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग किस वजह से लगी है। आग लगने के कारण लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रहा है। आग के कारण इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।


Download Android App
Download iOS App




