दिल्ली: गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर में कचरा एकत्र करने वाली जगह पर भीषण आग लग गई है। इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची है।

राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर में कचरा एकत्र करने वाली जगह पर भीषण आग लग गई है। इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची है। वहीं आस पास छाया धुएँ की वजह से वहां रहने वालों लोगों और रास्ता निकलने वालों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। जानकारी के अनुसार लगभग 2 बजकर 27 मिनट पर फायर डिपार्टमेंट को इस बात की जानकारी मिली है। 
आप नेता ने बोला भाजपा सांसद पर हमला 
वहीं इस घटना को लेकर आप नेताओं ने बीजेपी सरकार पर हमला बोल दिया है। आप के कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि आखिर कब तक सांसद गौतम गंभीर जी जनता को मौत के मुंह में धकेलते रहोगे। कितनी बार आग लगा कर गाजीपुर लेंडफिल साइड को कम करोगे। क्या इस जहरीले धुएं से कोंडली विधानसभा की जनता को मारना चाहते हो, कहाँ गया वो वायदा आखिर कब गंभीर होंगे। 

गाजीपुर के डंपिंग ग्राउंड में लगी यह आग काफी दूर से दिखाई दे रही है। आग की लपटों बढ़ती ही जा रही हैं, हालांकि दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। आग इतनी भयंकर है कि उन पर काबू पाना मुश्किल लग रहा है।

Desk Team