दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में शनिवार तड़के एक फैक्टरी में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजकर 47 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 18 गाड़ियों को रवाना किया गया।
फैक्ट्री में कॉस्मेटिक, नेल पॉलिश, बच्चों के खिलौने और बैग बनाए जाते हैं। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “आग तड़के करीब 3.47 बजे लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। यह नियंत्रण में है।”


Download Android App
Download iOS App



