दिल्ली के स्क्रैप गोदाम में लगी आग, मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची

Summary :

राजधानी दिल्ली के टिकरी इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। इस घटना में हालांकि अब तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

राजधानी दिल्ली के टिकरी इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। इस घटना में हालांकि अब तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने बताया कि उसे देर रात दो बजकर 50 मिनट पर इसकी सूचना मिली। 
दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि 36 अग्निशमन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। डीएफएस के मुताबिक आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है। अब तक हालांकि किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। आग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आस-पास के गोदाम को खाली करा लिया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Desk Team