दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कैलाश बिल्डिंग में लगी आग, आग पर पाया गया काबू

Summary :

NULL

दिल्ली के सबसे अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में एक कनॉट प्लेस में शाम पांच बजे कैलाश बुल्डिंग के 11वें फ्लोर पर आग लग गई।  सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की सात गाड़ियां और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं।  फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।  दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। आपको बता दें कि यह बिल्डिंग कनॉट प्‍लेस के कस्‍तूरबा गांधी मार्ग में स्थित है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। बिल्डिंग में कई दफ्तर हैं ऐसे में आग बढ़ने से भारी नुकसान होने की आशंका है। बिल्डिंग में कितने लोग फंसे है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बिल्डिंग में कई दफ्तर हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Desk Team