नई दिल्ली : 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची, खबर है कि अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यकाल ने बयान जारी कर कहा है कि आग प्रधानमंत्री आवास पर नहीं लगी थी बल्कि एसपीजी रिसेप्शन इलाके में लगी थी जो एलकेएम कॉम्प्लेक्स में है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास भारत की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 7 गाड़िया पीएम आवास पर मौके पर पहुंची और सक्रियता से जल्द ही हालात पर काबू पा लिया गया। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, मौके पर पूरा स्थानीय प्रशासन पहुंच गया। घटनास्थल पर दमकल विभाग के साथ-साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे। हालांकि अब हालात पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है साथ ही यह भी खबर मिली है कि इस घटना से किसी भी तरह का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। हालांकि इस बात की कोई खबर नहीं है कि जब आग लगी थी तब प्रधानमंत्री अपने परिसर में थे या नहीं थे।


Download Android App
Download iOS App



