कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी नागरिकता कानून में हाल में किए गए संशोधन में बदलाव करेगी और कानून के लाभार्थियों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और किस्तान के मुस्लिम शरणार्थियों को भी शामिल करेगी।
खेड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) से वह ‘‘गैर मुस्लिम’’ शब्द को हटा देगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार देश में महिला सुरक्षा और सुरक्षा में कमी और आर्थिक मंदी जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सीएए लेकर आई।


Download Android App
Download iOS App



